फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, हाइवे जाम किया

Thu, 25 Feb 2016 11:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में ट्रैक्टर की टक्कर से उमेश नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। बाद में मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाते हुए लालपुल के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। तब यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी उमेश (19) पुत्र पप्पू गुरुवार शाम को अपने घर से मथुरिया चौक की ओर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले में ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उमेश को रौंद दिया। गंभीर घायल उमेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर मोहल्ले के ही एक युवक का है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। उमेश का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। शाम करीब सात बजे पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए उमेश के परिवार वालों ने लालपुल के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझा और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें