फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह चलती महिलाओं पर चढ़ाया वाहन, दो गंभीर घायल

Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के पास पैदल जा रही दो महिलाएं तेज रफ्तार  स्कारपियो गाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद गाड़ी भी पलट गई। इसमें चालक को भी चोटें आई है। दोनों महिलाओं को नालागढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


यह घटना दोपहर बाद दो बजे की है। खेड़ा निवासी बिमला व सोमा राशन खरीदने के लिए खेड़ा बाजार आई थी। सामान लेकर दोनों महिलाएं वापस पैदल जा रही थी। कुछ ही दूरी पर पहुंची कि नालागढ़ की ओर से एक स्कारपियो तेज रफ्तारी से आई और पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गई। इसमें दोनों के सिर में चोटें लगी है।

महिलाओं से टकराने के बाद स्कारपियो का चालक भी संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई जिससे उसे चोटें आई है। घायल हालत में महिलाओं को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने स्कारपियो के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को सीज कर कब्जे में ले लिया है। दोनों महिलाओं का नालागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यहां महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें