जिला सोलन में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पहला मामला ब्रुरी के पास हुआ। सेंट्रो और बस की टक्कर में दिल्ली के निवासी की मौत हो गई है। जबकि चार सवार घायल हुए हैं। जिन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं नालागढ़ के तहत ढ़ाणा का है। जहां दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास चालक की लाश पुलिस ने बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह शिमला से आ रही सेंटरों कार नंबर डीएल 9सी क्यू 0285 जब ब्रुरी के पास पहुंची तो सोलन की तरफ से आ रही हरियाणा रोड़वेज की बस से टकरा गई। जिसमें कार सवार चार युवक गगनदीप, हरप्रीत, सन्नी सिंह और समार्टी घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। जहा से उन्हे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिसमें सन्नी सिंह की मौत रास्ते में हो गई। एसएचओ हरी भक्त नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना का कारण सेंटरो चालक की तेज रफतार है।
वहीं नालागढ़ के तहत ढाणा में पुलिस ने लुढ़के ट्रक के पास लाश को बरामद किया है। मृतक के सिर पर चोटों के गहरे निशान है। अदेंशा जताया जा रहा है कि उसे मारकर फेंका गया है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को ढाणा में अनियंत्रित होकर लुढके ट्रक से एक चालक की लाश पुलिस ने संदिग्ध हालातों में बरामद की है। चालक विंद्र निवासी आनंदपुर साहिब कारहना वाला है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला रवाना कर दिया है।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला रवाना कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रही है।