फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंदन में ट्रक चोरी

Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन क्षेत्र में ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना दाड़लाघाट में सुमन कुमार पुत्र मेहर चंद गांव गोहर डाकघर धुंदन तहसील अर्की जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसने ट्रक को धुंदन के समीप पार्क किया था। यह ट्रक उनकी माता कमला देवी के नाम पर है। ट्रक पार्क करके वह अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह आया तो ट्रक को गायब पाया। काफी तलाश करने के बाद भी ट्रक का कोई पता नहीं चला। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें