फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 10 Feb 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,सुबाथू(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर नया नगर क्षेत्र के समीप पाइपों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना वीरवार सुबह करीब 6 बजे हुई। ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला से हैंडपंप लगाने वाली पाइपों से लदा ट्रक सुबाथू से करीब एक किलोमीटर दूर नया नगर में अनियंत्रित होकर खाई में से लुढ़क गया। ट्रक चालक पाइपों के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान पाइपें हटाने में लग गए। इसी बीच मनीमाजरा से क्रेन मंगवाई गई। 

करीब 4 बजे ट्रक चालक का शव निकाला गया। पुलिस ने मृतक की पहचान 50 वर्षीय सतवीर सिंह निवासी साथ कला रोड जिला हिसार के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सुबाथू चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें