अर्की-कुनिहार मार्ग पर कार और बस की टक्कर में कार सड़क से बाहर खाई में लुढ़क गई। हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पर एक कार अर्की से कुनिहार की ओर जा रही थी।
मंज्याट के नजदीक हनुमान मंदिर के पास कार एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। घटना में कार चालक श्यामलाल पुत्र परसराम गांव लून पछिवर दाड़ला, हेमराज पुत्र गोपाल चंद गांव ग्याना डाकखाना धुंदन, प्रेमलाल पुत्र जगरनाथ गांव रोड़ी दाड़ला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में तीनों को अर्की अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।