फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कंपनी से उड़ाया लाखों का सामान

Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना बरोटीवाला के अधीन भटोलीकलां स्थित सिद्वी फेब्रिकेशन उद्योग में सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से कंपनी के गेट का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए चोरों ने डीवीआर की रिकॉर्डिंग पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 457, 380 व 342 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।  पुलिस चोरों की तलाश में बीबीएन और चंडीगढ़ में दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में एक को पकड़ा भी है जिससे पूछताछ के बाद छापामारी हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भटोलीकलां स्थित सिद्वी फेब्रिकेशन उद्योग के सुपरवाइजर नितिन शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार को छुट्टी होने के चलते उद्योग बंद था। रविवार रात चोरों ने कंपनी के गेट के ताले तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने उद्योग परिसर से रिले के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कॉपर कायल की पेटियों पर हाथ साफ कर लिया। शातिर चोर एक लैपटाप के अलावा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ दयाराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और गहनता से पड़ताल की। एसपी बददी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें