फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में भड़की आग से सुबाथू सैन्य छावनी तक पहुंची

Thu, 18 May 2017 10:13 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र सुबाथू और साथ लगते रणों गांव के जंगलों में भड़की आग में लाखों की वन संपदा राख हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र सुबाथू और साथ लगते रणों गांव के जंगलों में भड़की आग में लाखों की वन संपदा राख हो गई। वीरवार को अचानक चीड़ के सूखे पत्तों में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया और सैन्य क्षेत्र की तरफ बढ़ गई। सैन्य क्षेत्र में आग फैलते ही कैंट का सायरन बजना शुरू हो गया। सायरन बजते ही सैनिकों और कैंट कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


तेज हवा के कारण आग तीव्र गति से फैली। लेकिन सूचना के बावजूद ढाई घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। सैन्य क्षेत्र में फैल रही आग पर काबू पाने के लिए कैंट कर्मचारी और सेना के जवानों मौके पर डटे रहे। कैंट के सेंटरी इंस्पेक्टर प्रिंस ने बताया कि आग पीओ वार्ड के रिहायशी क्षेत्रों से लेकर सोलन कैंट बैरियर के ऊपर के जंगलों से होते हुए सेना के अस्पताल के पास तक पहुंच चुकी गई थी। दोपहर 12 बजे से कैंट के कर्मचारी और सेना के जवान आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। उन्होंने बताया की करीब तीन बजे मौके फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया।

वहीं रणो गांव में भी सोलन सड़क के नीचे के जंगलों में फैली आग में करीब छह हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा आग की चपेट में आ गई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेड़ों पर घोंसला बनाने वाले पक्षियों समेत अन्य जंगली जीव भी जल गए। आजकल वन्य प्राणियों का ब्रिडिंग सीजन होता है। जंगली जीवों के साथ इस आग में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में नहीं हुआ नुकसान : सीईओ
छावनी क्षेत्र की सीईओ तनु जैन ने कहा कि जंगल में आग को सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया था। रिहायशी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग को रिहायशी इलाके में पहुंचने से पहले ही काबू कर दिया था।

हवाएं चलने से हुई दिक्कत : शर्मा
वन विभाग सुबाथू के बीओ मनमोहन शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया की हवा के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। जंगलों के बचाव में विभाग का एक कर्मचारी भी आग में झुलसने से बचा गया। इसके साथ दिन में अचानक हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई जिससे भारी नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें