फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन की सुरक्षा में कोताही, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड

Thu, 03 Mar 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी टोल बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड जवान को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि इन्होंने एक ट्रक को बिना चेकिंग के ही बैरियर पार करा दिया था। डीएसपी ने इसकी शिकायत एसपी बिशेर सिंह को भेजी है।
विज्ञापन

 एसपी बिशेर सिंह ने आरक्षी को लाइन हाजिर तथा होमगार्ड के जवान को वापस सोलन भेज दिया है। डीएसपी गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
   उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इन दोनों को चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद भी इन दोनों कर्मियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 दोनों कर्मियों को निलंबित करने की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार करके एसपी को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। इस पर कार्रवाई हुई है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस के आरक्षी को लाइन हाजिर और होमगार्ड के जवान को वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला
वीरवार तड़के साढ़े तीन बजे बद्दी टोल बैरियर के पास हरियाणा की सीमा पर बद्दी पुलिस के आरक्षी प्रवीण कुमार और होमगार्ड के जवान हरकीरत सिंह ड्यूटी पर थे। इस दौरान एक ट्रक वहां पर आया तो इन दोनों ने बिना जांच किए ट्रक को आगे भेज दिया। आगे जाकर डीएसपी गौरव सिंह ने उसी ट्रक को रोककर जांच किया तो पाया उसके पास कागजात नहीं है।

बार्डर क्षेत्र में कोताही पड़ सकती है भारी
पंजाब, हरियाणा की सीमा पर सटे बार्डर क्षेत्रों में लूटपाट, गोलीकांड की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ड्रग और शराब माफिया बार्डर पर सक्रिय है। सीमाओं से करोड़ों का गलत सामान इधर उधर होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में अगर पुलिस जवान ही ड्यूटी पर कोताही बरतेंगे तो सुरक्षा हाशिये पर रहेगी। न केवल बद्दी बैरियर, बल्कि जिला में परवाणू बैरियर बरोटीवाला, ढेरोंवाल, दभोटा (भरतगढ़) बैरियर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हवा हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें