उपमंडल मुख्यालय में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार (41) पुत्र कृष्ण चंद निवासी पद्दर, जिला मंडी ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अर्की अस्पताल में टीवी वैन में चालक के तौर पर कार्यरत था। सुबह जब मृतक अपने कार्य पर नहीं पहुंचा तो अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इस पर उसके साथी कर्मचारी उसके निवास स्थान पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद पाकर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर राजेंद्र छत की कुंडी से लटका पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि छानबीन आरंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।