फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के मंदिर से गहने चोरी, तलाश शुरू

Thu, 13 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
पुलिस थाना रामशहर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बडूृ गांव के काली-दुर्गा मंदिर से चोरों ने माता के सोने के गहनों और करीब 60 हजार की नकदी चुरा ली। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना रामशहर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बडूृ गांव के काली-दुर्गा मंदिर से चोरों ने माता के सोने के गहनों और करीब 60 हजार की नकदी चुरा ली। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना को बुधवार की रात अंजाम दिया गया। मंदिर के पुजारी दुर्गा राम को सुबह परिसर के कपाट खोलने पर चोरी का पता चला। पुलिस को मंदिर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर टूटा हुआ दानपात्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंदिर में इससे पूर्व भी छह से सात बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुजारी के अनुसार हाल ही में मंदिर में आठ हजार कीमत के नए तालों को लगाया था। पुजारी दुर्गा राम ने बताया कि नवरात्र के चलते मंदिर के दानपात्र में करीब 60 हजार का चढ़ावा जमा हुआ होगा। चोरी हुए सोने के शृंगार पूरी और नत्था टीका की कीमत भी करीब 60 हजार है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस थाना रामशहर को इसकी शिकायत मिली है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मंदिर के तालों को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें