गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से गोवध के लिए ले जाए जा रहे दो ट्रकों से 18 गोवंश को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने इनके आगे चल रही स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गोरक्षा दल के सदस्य गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोवध के लिए गोवंशों को ले जाया जा रहा है, तब उन्होंने अपने साथियों नवी ढिल्लो, रवि, पवन के साथ मिलकर नाका लगाया। इस दौरान पायलट गाड़ी में स्वार 8 लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया।
इसमें से 2 हमलावर भागने में सफल रहे। पुलिस को दी सूचना के बाद उन्होंने नाके लगाकर गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि गाड़ियों पर लगे नंबर प्लेट फर्जी थे। ट्रकों को कब्जे में लेकर 18 बैलों को मुक्त कराया गया है।