फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-.8 न्यूनतम तापमान: कंड़ाके की ठंड से सोलन में दूसरी मौत

Sun, 15 Jan 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप सोलन में चरम पर है। न्यूनतम तापमान शून्य से .8 डिग्री नीचे पहुंच चुका है। नतीजतन कड़ाके की ठंड अब जानलेवा बनने लगी है। चंबाघाट के बेर गांव के पास एक और व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है।
विज्ञापन


उसका शव  शनिवार को नाले में गिरा देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि मौत ठंड के कारण हुई है। इससे पहले कंडाघाट में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो चुकी है। इसी सप्ताह में ठंड की वजह से यह दूसरी मौत है। 

पुलिस के मुताबिक शव पर किसी प्रकार के चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मृत्यु ठंड लगने से हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रहे
विज्ञापन


आईओ देवराज ने बताया कि शव किसी नेपाली का लग रहा है। इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि चंबाघाट में रह रहे नेपाली मूल के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

शव की फोटो को अन्य पुलिस थानों पर भी भेजा जा रहा है। इससे शव की पहचान करने में मदद मिल सके। वहीं पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह के बारे में पता लग सकेगा। अभी पुलिस 174 के तहत मामले पर कार्यवाही कर रही है।

खेतों के अलावा सड़कों के किनारे कोहरा परेशानी का सबब बन चुका है। भारी ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। नौणी के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान -.8 डिग्री दर्ज किया है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें