फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर उजड़ गया दो महिलाअों का सुहाग

Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में 42 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नालागढ़ में 42 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में मौत के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। जांच में पारिवारिक कलह की बात भी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादियां की हुई थीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवी चंद उर्फ बीटू पुत्र राज कुमार गांव गोरखनाथ पोस्ट ऑफिस नानकपुर थाना मड़ावाला तहसील कालका हरियाणा काफी समय से नालागढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 52 में अपनी एक पत्नी के साथ रह रहा था।
 
देवीचंद की एक और पत्नी भी नालागढ़ में ही रह रही थी। जानकारी के अनुसार करवाचौथ की शाम जब घर पर केवल सास ससुर ही थे उस दौरान इस व्यक्ति ने कुछ चीज गटक ली। भाई के घर पहुंचने पर वह खून की उल्टियां करने लगा। इसके बाद देवीचंद को सीएचसी नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान देवीचंद की मौत हो गई। एसपी बशेर सिंह सिंह ने बताया कि इस संबंध में नालागढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में जांच के बाद ही असल कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें