फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसे में कार के उड़े परखचे, चालक गंभीर

Wed, 10 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
किशनपुरा में हुए एक भीषण हादसे में कार चालक घायल हो गया। बस और कार की टक्कर में कार के परखचे उड़ गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुरा में हुए एक भीषण हादसे में कार चालक घायल हो गया। बस और कार की टक्कर में कार के परखचे उड़ गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन बाहर आकर गिर गया तथा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाली साइड थोड़ी सी बच गई। इसमें चालक फंस गया। घायलावस्था में चालक को बद्दी पीएचसी लाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

नेशनल हाईवे-21 ए पर किशनपुरा के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने लापरवाही से सामने से आ रही परिवहन निगम की बस को टक्कर मार दी। यह सड़क दुर्घटना बुधवार सुबह 6:15 पर पेश आई। कार चालक की पहचान देव रूप पुत्र धनिया राम निवासी गांव बडनू पोस्ट आफिस सुई सुराड़ जिला बिलासपुर के रूप हुई है। इस कारण बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। टक्कर के कारण बुरी तरह से जख्मी हुए चालक को बद्दी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने बस को इतनी रफ्तार से टक्कर मारी की इसका आधा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार सफेद रंग की आल्टो कार नंबर एचपी-24सी-0565 सुबह नालागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान किशनपुरा के  पास कार की एचआरटीसी बस नंबर एचपी-12डी-0165 से टक्कर हो गई। एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें