बद्दी पुलिस ने गांव लेही के समीप एक स्कूटी से 747 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान लेही के पास एक स्कूली सवार को रोका। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो कमलदीन पुत्र रसीद मुहम्मद गांव वेरसन, डाकघर लोदीमाजरा, तहसील बद्दी घबरा गया। पुलिस को उस पर शक हुआ। स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी में रखे एक बैग के अंदर रखे प्लास्टिक के 5 पैकेट बरामद हुए। जिनमें चुरा पोस्त पाई गई। पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर कमलदीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।