नाबालिग को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ लाकर उससे सेक्टर-42 के होटल में रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मोहाली निवासी एक महिला ने सेक्टर-36 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सैनिक विहार, बलटाना, मोहाली निवासी आशू उसकी नाबालिग बेटी को बहका-फुसलाकर ले गया था।
वह नाबालिग को चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में अटावा के एक होटल में ले गया। जहां उसने उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जीरकपुर में लेबर का काम करता है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता ने 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।