फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की के दानोघाट में 24 वर्षीय युवक का कत्ल

Tue, 05 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
दानोघाट में एक अक्षम युवक का किसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। युवक का एक ही हाथ था लेकिन वह वाहन चलाने में दक्ष था। शव दानोघाट के पास एक घासनी से बरामद किया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दानोघाट में एक अक्षम युवक का किसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। युवक का एक ही हाथ था लेकिन वह वाहन चलाने में दक्ष था। शव दानोघाट के पास एक घासनी से बरामद किया है। युवक के सिर और मुंह पर पत्थरों से कई वार किए हैं ताकि उसकी पहचान में न हो सके। पुलिस ने जेब से निकले आई कार्ड से मृतक की शिनाख्त की। युवक रविवार से गायब था। वह पेशे से चालक था, लेकिन कुछ दिन से वह घर पर ही था। बताया जा रहा है कि वह एक ही हाथ से वाहन चलाने में पूरी तरह से सक्षम था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान री कोलका निवासी हुक्कमचंद (24) पुत्र सतीश के रूप में की है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के पास कई सुराग
युवक के सिर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। इसके अलावा उसके मुंह पर भी कई वार किए गए हैं। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर बता रही है। लेकिन साथ ही पुलिस को अंदेशा है कि यह काम किसी जान पहचान के शख्स का है। रविवार से वह घर से गायब चल रहा था। इस बीच उसे कुछ दोस्तों के संग भी देखा गया। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके अलावा छानबीन में पता चला है कि युवक अकसर कुछ दोस्तों के  साथ पार्टी आदि करता रहता था।  
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
मंगलवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति मस्त राम ने पुलिस को फोन पर सूचित किया की घासनी में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव के सिर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए। इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया गया।

मंदिर चोरी का भी हुआ है प्रयास
दानोघाट के पास मनड़ोड़ देवता मंदिर में भी चोरी का प्रयास भी किया गया है। मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। साथ ही सामान भी बिखरा है। लेकिन मंदिर से कुछ भी गायब नहीं है। इसकी सूचना भी पुलिस को दी है। लेकिन मंदिर से किसी प्रकार का सामान चोरी न होने पर मुकदमा नहीं किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें