युवक ने शॉल से फंदा लगाकर जान दे दी।
थाना क्षेत्र बद्दी के मखनुमाजरा में नेपाली मूल के एक युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक पारिवारिक कारणों से कुछ दिनों से तनाव में था। स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे इसकी सूचना बद्दी थाना को दी गई।
इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर इसे नालागढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने अपनी पत्नी की शॉल को फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या की है।
युवक की पहचान खुर बहादुर (25) पुत्र ओम बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। खुर बहादुर मखनुमाजरा में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। अंकुर फार्मा कंपनी में कई महीनों से ठेकेदार के पास काम करता था।
मृतक के पड़ोसी तूल बहादुर ने बताया कि खुर बहादुर की पत्नी पिछले दो दिन से घर से गायब है जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशानी में चल रहा था। बद्दी थाना के जांच अधिकारी राकेश रॉय ने मौके पर पहुंचकर दौरा किया और शव को कब्जे में लिया।
बताया कि धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। शव को नालागढ़ सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।