फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज बाजार में दो स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 19 Jan 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तंग गंज बाजार में दो दुकानों के स्टोर में लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। दुकानों के स्टोर से धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन, तंग गलियों और दुकानों के छज्जों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने ही बचाव कार्य कर आग पर कुछ हद तक काबू पाया और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान होने से बचाया। मौके पर दमकल की टीम ने हाइड्रेंट और दमकल वाहन से पानी की पाइपें जोड़कर आग को पूरी तरह से बुझाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


 गंज बाजार सोलन का अहम बाजार है। यदि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सोलन शहर का मुख्य बाजार खाक हो सकता था। आग से तीन लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। इसमें मुकेश भासीन के जूतों का स्टोर खाक हुआ है। इनके स्टोर में करीब तीन लाख नुकसान का अनुमान है। वहीं, एक क्राकरी स्टोर में भी आग लगी है। इससे तीस हजार का नुकसान बताया जा रहा है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दो घंटे में आग पर पाया काबू
दमकल विभाग के फायर ऑफिसर खेमराज ने कहा कि सूचना 12 बजकर 17 मिनट पर उन्हें मिली थी। तुरंत गाड़ी को रवाना किया गया। गंज बाजार के भीतर वाहन नहीं जा सकता। लिहाजा ओल्ड बस स्टैंड के पास ही वाहन खड़ा किया गया। पाइपों को जोड़कर और हाइडेंट से पानी निकालकर आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कैंटीन से लगी आग
गंज बाजार में करीब 12 बजे कैंटीन में आग लग गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही आग के बारे में पता चला तो उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिस समय कैंटीन में आग लगी उस समय कैंटीन में दो भरे हुए गैस सिलेंडर भी अंदर थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडर को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें