फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Wed, 18 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रामशहर थाने में एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे घर से भगा दिया है इस कारण वह पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही है। उसके साथ एक बेटा भी रह रहा है, लेकिन पति की ओर से उसे खर्चा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वर्ष 2002 में उसका विवाह हुआ। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति पिकअप की मांग करने लगा। उसके पिता ने विवाह के दौरान अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन पति का कहना था कि यह दहेज कम है। उसे या तो पांच लाख रुपये दिए जाएं या उसे नई पिकअप खरीद कर दी जाए।

महिला अपने पिता की हालत देख कर कुछ नहीं कह पाई और उत्पीड़न सहती रही। वर्ष 2013 में पति ने उसे घर से ही निकाल दिया तथा उसे जान से भी मारने की धमकी दी। इस बीच उसके पास दो बेटे हुए। बड़ा बेटा पिता के साथ व छोटा मां के साथ अपने मामा के घर रह रहा है।
विज्ञापन


महिला ने अदालत में याचिका दायर की जिसके आधार पर कोर्ट ने रामशहर थाने में मामला दर्ज करने को कहा। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रामशहर पुलिस ने धारा 498 ए, 406 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें