सड़क दुर्घटना में घायल बद्दी के लेही पंचायत के पूर्व उपप्रधान पोला राम के 20 वर्षीय बेटे सुनील की मौत हो गई है। वह गुल्लरवाला स्कूल में जमा दो का छात्र था। पुलिस के अनुसार 15 अक्तूबर को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर भुड्ड की ओर जा रहा था। मोरपिन रोड पर दूसरी ओर से आ रही एक गाड़ी से टकरा गया था। जख्मी हालत में युवक को परिजन पीजीआई ले गए थे। दो माह से युवक कोमा में था। चिकित्सकों की लाख कोशिश के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाया और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बीते दिन लेही पंचायत के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जिला परिषद के सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला, दून भाजपा के प्रवक्ता तरसेम चौधरी, अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, वार्ड नंबर एक के भगत राम ठाकुर, पार्षद संदीप कुमार ने शोक जताया है।