फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की बिजली काटने पर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बकाए के चलते क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो की बत्ती गुल किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम कूपा के ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा पूरे गांव की बिजली काट कर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का भी शोषण कर परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग उन लोगों की विद्युत आपूर्ति रोके जिन्होने बिल नहीं दिया है और जिन लोगों के बिल जमा है उनकी बिजली क्यों काटी गई है। ेयह खुलेआम मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं। ग्राम कूपा में श्ुाक्रवार को विद्युत विभाग की कारवाई के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन करने वालों में उसमान अली, अहसान, रोशन, शौकत अली, गोकुल सिंह, मुकेश, दिनेश, महेश चंद्र, बसीर, हरीसिंह, खजान सिंह, महेशचंद्र, राजवीर, धनपाली आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें