फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में सीबीअाई ने खंगाला छावनी बोर्ड का रिकार्ड

Fri, 21 Apr 2017 10:32 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने सुबाथू छावनी बोर्ड के कार्यालय में रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे जेई से संबंधित रिकार्ड को खंगाला। - फोटो : demopic
विज्ञापन
सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने सुबाथू छावनी बोर्ड के कार्यालय में रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे जेई से संबंधित रिकार्ड को खंगाला। बताया जा रहा है कि शिकायत की जांच में सामने आया है कि छावनी बोर्ड के रास्तों और मैदान में एंटी स्किट टाइलें को बिछाने के कार्य को लेकर रिश्वत मांगी जा रही थी। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार  कनिष्ठ अभियंता पर जल्द ही सस्पेंशन की गाज गिर सकती है। देर शाम को सीबीआई की टीम ने टिंबर ट्रेल के पास जेई अमरीश जौली को दबोचा था। 
विज्ञापन

 
आरोप था कि किसी के माध्यम से 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत में कहा है कि आरोपी ने सुबाथू छावनी बोर्ड से तीस लाख रुपये के ऑनलाइन टेंडर भरे। इसमें छावनी बोर्ड के रास्तों और मैदान में एंटी स्किट टाइलें लगनी थीं। इसमें कुछ का कार्य हुआ और साइट दिखाने के बाद उन कार्यों के बदले पैसे की डिमांड हुई।
 
यह बात भी सामने आई है कि टेंडरों को लेने के बाद शिकायतकर्ता सुबाथू छावनी बोर्ड के कार्यालय पहुंचा और जेई से उन साइटों को दिखाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करता रहा। बाद में उसने कुछ साइटें दिखाईं और करीब 8 लाख रुपये का कार्य किया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने टेंडर के अनुसार उसे अन्य साइटें दिखाने को कहा तो उसने 10 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के तौर पर मांगी। साथ ही जेई ने यह भी कहा कि यह राशि एक अन्य ठेकेदार को दी जाए और उसके जरिये पैसे उस तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक गैर-सरकारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ के बाद मामले में जेई की भी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें