फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी से चोरी हुई कार अंबाला से बरामद

Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के काठा स्थित मॉडल चिकित्सालय से चोरी हुई कार अंबाला से बरामद कर ली है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद कार के मालिक को शिनाख्त करा दी है।
विज्ञापन


4 नवंबर को बद्दी के काठा स्थित मॉडल चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक डा. मानव मेहता अपनी कार चिकित्सालय परिसर में खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए। शाम को घर जाने लगा तो मौके से कार गायब थी।

उसने इसकी शिकायत बद्दी थाने में दर्ज कराई। बद्दी पुलिस को इसी नंबर की कार के अंबाला में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बद्दी से एक टीम अंबाला गई और रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चिकित्सक से शिनाख्त करवाई जिसे वह पहचान लिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें