फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने कर ली अात्महत्या

Wed, 12 Apr 2017 10:20 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी अंबाला के 32 वर्षीय आढ़ती का शव सोलन के धर्मपुर में एक निजी होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है। सुबह होटल के कमरे का दरवाजा न खोलने पर स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मपुर में दी। अंदर से लॉक होने के कारण खिड़की का शीशा तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। यहां आढ़ती गिरा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें हरियाणा के छह लोगों के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि इन लोगों से उसका काफी लेन देन था। एडवांस दी हुई रकम वापस नहीं मिल रही थी। वहीं कारोबारी ने उसी रकम से अपना उधार चुकता करना था। आरोप लगाया कि जब रकम मांगी गई तो यह लोग धमकियां देने लगे। इससे तंग आकर उसे यह कदम उठाना पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। सुसाइड नोट की जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों का सुसाइड नोट में जिक्र है, उनके खिलाफ आढ़ती ने पहले भी हरियाणा के किसी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। डीएसपी रमेश ने कहा कि प्रारंभिक मामला सुसाइड का लग रहा है। सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौत की वजह पैसों का लेनदेन ही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


इन नामों का जिक्र
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में गुरनेब सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, नवीन कुमार और कुछ अन्य लोगों का जिक्र है। पुलिस के मुताबिक कुछ जमींदारों ने अपनी खड़ी फसल की दुहाई देकर एडवांस में आढ़ती से पैसा ले लिया जिसे वह चुकाने में असमर्थ रहे। आढ़ती ने आगे पैसा चुकाना था। लिहाजा उस पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। पुलिस इस पहलू को भी सुसाइड का कारण मान रही है। लेकिन मामले की असली तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

फोन कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही है। लेकिन कत्ल के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसे का विवाद काफी समय से चल रहा था। पुलिस अब यह जानने की कोशिश में है कि कहीं आढ़ती के साथ कुछ अन्य लोग तो सोलन नहीं आए थे। पुलिस काल डिटेल खंगालने में लगी है। हालांकि काल रिकॉर्ड काफी हद तक केस सुलटाने के लिए पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकती है।

कच्चा बाजार का रहने वाला था मृतक
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त डिपंल कुमार बत्रा पुत्र कृष्ण गोपाल मकान नंबर 2127/31 कच्चा बाजार अंबाला कैंट निवासी अंबाला सिटी के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि वह अनाज मंडी अंबाला का आढ़ती है। पैसों के लेनदेन से तंग आकर वह घूमने के लिए धर्मपुर आया था। रात को वह एक निजी होटल में आकर रुका। सुबह होटल स्टाफ ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिली। तब संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें