फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से महिला कामगार जख्मी

Sat, 23 Jan 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़माजरी में बाइक की चपेट में आने से एक महिला कामगार बुरी तरह से जख्मी हो गई है। जख्मी हालत में उसे 108 एबुलेंस से बद्दी चिकित्सालय पहुंचाया गया। यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन


झाड़माजरी निवासी अरुण ठाकुर ने बताया कि जैनेटिक ड्रग्स कंपनी के बाहर खड़ा हो कर चाय पी रहा था। इस बीच एक महिला कामगार सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। हरिपुर की ओर से तेज रफ्तारी से एक बाइक जिसे यूपी का मेरठ निवासी मोहित चला रहा था से महिला कामगार टकरा गई जिससे उसकी टांगों में चोटें आई।

बाइक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। जख्मी हालत में महिला को 108 एबुलेंस से चिकित्सालय पहुंचाया गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें