फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी, एक हफ्ते बाद एफआईअार

Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत चोरी हुई सात सरकारी सोलर लाइटों की शिकायत को एक सप्ताह बाद पुलिस ने एफआईआर में बदल दिया है - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत चोरी हुई सात सरकारी सोलर लाइटों की शिकायत को एक सप्ताह बाद पुलिस ने एफआईआर में बदल दिया है। थाना में करीब एक सप्ताह पूर्व बीबीएनडीए की ओर से इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला बीबीएनडीए के तीन करोड़ के सोलर लाइट प्रोजेक्ट से जुड़ा है। शुरुआत में ही चोरों ने सात सोलर टावरों की बैैटरियां चुरा ली थीं। चोरी के चलते बीबीएनडीए ने प्रोजेक्ट का काम अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि तीन करोड़ के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत बीबीएन में 1500 सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। विभाग ठेकेदार के माध्यम से अब तक दो सौ सोलर लाइटें ही लगा पाया था कि चोरों ने भटोलीकलां रोड से सोलर टावरों पर लगी बैटरियों की चोरी करना शुरू कर दी।

इसके चलते बीबीएन को केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे इस तोहफे पर चोरों ने ग्रहण लगा दिया। पुलिस हवाला दे रही है कि मामला चोरी का नजर आने के बाद ही इसमें एफआईआर दर्ज की है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि मामले में शिकायत के बाद प्राथमिक जांच की जा रही थी। इसी के चलते एफआईआर दर्ज करने में समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें