फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर तीन साल की बच्ची की मौत

Thu, 03 Mar 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला-मंडावाला रोड पर बरोटीवाला चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

  पुलिस के अनुसार बिहार राज्य के  सीतामढ़ी जिले के मोतिया बाजार गांव का अनिल कुमार हरियाणा के मंडावाला में किराये के मकान में रहता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरोटीवाला आया हुआ था। बरोटीवाला से वापर मंडावाला जा रहा था।
  बरोटीवाला चौक पर उसकी 3 वर्षीय बच्ची राशि कुमारी उससे थोड़ी आगे चल रही है। अचानक वह एक ट्रक एचपी -12-7308 की चपेट में आ गई। ट्रक का अगला टायर लड़की की टांगों पर घूम गया। इससे वह लहूलुहान हो गई है। जख्मी हालत में बच्ची को काठा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

 जहां पर कुछ समय के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
  मामले की जांच कर रहे एएसआई नसीब खान ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है। एसपी बिशेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें