फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार गाड़ी और टैंपो में टक्कर, तीन घायल

Sat, 28 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ थाना के अंतर्गत पीरस्थान के पास तेज रफ्तार एक कार चालक ने टैंपो को टक्कर मार दी। इसमें तेज रफ्तार गाड़ी में बैठे तीनों लोगों को काफी चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मलकीयत सिंह दर्ज बयान में बताया कि शेर सिंह टैंपो लेकर जैसे ही पीरस्थान नालागढ़ के पास पहुंचा तो दूसरी ओर से एक कार नंबर एचपी 12बी-8837 का चालक काफी तेज रफ्तारी से कार चलाता हुआ बद्दी से नालागढ़ की ओर आ रहा था। चालक ने कार को टैंपो में डीजल टांकी के पास टकरा दिया।

उस गाड़ी में तीन लोग बैठे थे जिन्हें काफी चोटें लगी है। तीनों घायलों को इलाज  के लिए नालागढ़ अस्पताल ले गए। यह हादसा कार चालक अरविंद सिंह की तेज रफ्तारी से वाहन चलाने से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें