बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। उसे नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में निकुवाल निवासी राम प्रताप ने बताया कि वह मानपुरा स्थित एक उद्योग में काम करता है।
सुबह साढ़े 11 बजे वह खेड़ा स्थित पंप पर पेट्रोल डालने गया। उसके पीछे एक अन्य कामगार बैठा हुआ था। जैसे ही वह पंप की ओर इंडिकेटर देकर मुड़ने लगा तो नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार से कार पीबी 10 डी4272 आई और उसने बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।