शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट के साथ लगते क्यारीघाट में एक बड़ा बस हादसा होते-होते टला। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाण डिपो की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी की ओर चली गई, लेकिन बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में रूक गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक शिमला की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर68ए9992) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाने से बची। इससे पहले बस दो गाड़ियों को टक्कर मारती हुई सड़क के बाहर चली गई। सड़क किनारे मलबा होने के कारण बस खाई में जाने से बच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हैरत की बात है कि इस घटना की कंडाघाट पुलिस को सूचना ही नहीं है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।