फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Mon, 16 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुड्ड बैरियर-थाना मार्ग पर एक बाइक सवार ने खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी जिसमें दोनों सवार युवक घायल हो गए। उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


अकांवाली गांव के गुरचरण सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शाम पांच बजे वह सड़क किनारे गांव जाने वाले रास्ते पर खड़ा था। इसी रास्ते पर एक ट्रैक्टर खड़ा था और दूसरी ओर ट्रैक्स खड़ी थी।

इस दौरान भुड्ड बैरियर की ओर से एक बाइक तेज रफ्तारी से आया जिसे प्रवासी कामगार पंकज  चला रहा था। जबकि उसके पीछे सुनील बैठा हुआ था। पंकज ने तेज रफ्तारी में बाइक को खड़ी ट्रैक्स से मार दिया जिससे बाइक जमीन पर गिर गयी जिसमें दोनों को चोटें आई। सुनील के सिर में अधिक चोट लगी है। दोनों को ट्रैक्स में डाल कर बद्दी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी जी शिवा कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा बाइक चालक पंकज की लापरवाही से हुआ है। अन्य सवार सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंकज के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें