फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में चिट्टे की खेप बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में पुलिस ने तीन युवकों से एक हजार 280 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों युवक अलग-अलग जगह से पकड़े हैं। युवकों की पहचान सुनील पुत्र रविदत्त निवासी माजरा कालका, नरिंद्र पुत्र सुरेश निवासी सेक्टर पांच परवाणू और अमित पुत्र एमएल अग्रवाल निवासी अप्पर बाजार मोहल्ला कालका के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग जगहों पर नाका लगा रखा था। इस दौरान कसौली रोड पर एक अप्लाइड फॉर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल पर सुनील और नरिंद्र सवार थे। दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 930 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दूसरे मामले में परवाणू बैरियर के पास पुलिस ने नाके दौरान अमित को पकड़ा। इसकी तलाशी पर 350 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों युवकों से चिट्टे को लाने और उसे आगे सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ कर रही है। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवकों के तार नशा तस्करी से जुड़े हो सकते हैं लेकिन इसका खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें