फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी से शैक्षणिक भ्रमण पर गई छात्राओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर शैक्षणिक भ्रमण पर गई एक निजी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला वायरल हो रहा है। निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों का एक ग्रुप एजूकेशन टूर के लिए उड़ीसा ले गया था जहां की यह घटना बताई जा रही है।

इस मामले की शिकायत सबसे पहले 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से की गई है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामले की गंभीरता को देख उच्च शिक्षा उपनिदेशक, पुलिस और जिला बाल कल्याण विभाग को दी। मामला जिला पुलिस बद्दी के पास पहुंचा और पुलिस अधीक्षक ने खुद मामले में कुछ छात्राओं से बात कर मामले की जांच का जिम्मा महिला पुलिस थाना बद्दी की प्रभारी को सौंपा। बताया जा रहा है कि महिला थाना प्रभारी ने बुधवार को संबंधित स्कूल का दौरा कर पीड़ित छात्राओं तक पहुंचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है। वहीं उपनिदेशक उच्च शिक्षा पूनम सूद ने कहा कि यदि ऐसा है तो जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक अनीता शर्मा ने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग, पुलिस और बाल विकास परिषद से पत्राचार किया है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तीन छात्राओं से बात कर मामले की गहनता से जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें