फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने रातोंरात खोद डाला शहर का मालरोड, लोनिवि और नगर परिषद में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। लोक निर्माण विभाग की मनाही के बावजूद शहर में पाइपलाइन डालने के लिए नगर परिषद के ठेकेदार ने शुक्रवार रात को मालरोड को खोद डाला। इससे शनिवार को दिन भर वाहनों की आवाजाही में चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार शाम तक मालरोड को खोदने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे जब नगर परिषद के ठेकेदार मजदूरों को लेकर मालरोड खोदने पहुंचे तो वहां लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया और उन्होंने मौजूद ठेकेदार से जब अनुमति पत्र दिखाने की बात कही तो वे किसी तरह का पत्र नहीं दिखा पाया। हालांकि उस समय ठेकेदार ने यह स्वीकार कर लिया कि वह बिना अनुमति के खुदाई नहीं करेगा। इसके बाद जब लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता मौके से वापस आए तो देर रात मजदूरों को लगाकर मालरोड को खोद दिया। इसके खिलाफ अब लोनिवि नगर परिषद ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में पुराने उपायुुक्त कार्यालय से सोलन बाईपास की तरफ डाली पाइपों का करीब पांच लाख रुपये का भुगतान अभी तक लोक निर्माण विभाग को नहीं हो पाया है। फिलहाल, शुक्रवार को इस खुदाई के बाद लोनिवि की टीम सुबह मौके पर पहुंची और उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। लोनिवि के कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार ने रात के अंधेरे में यह काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार अनुमति पत्र दिखाता तो विभाग यातायात को नियंत्रण में करके काम करवा सकता था। लेकिन देर रात ठेकेदार ने मालरोड पर मजदूरों को लगाकर उनकी जान को भी जोखिम में डाला है। उन्होंने कहा कि जब तक ठेकेदार अनुमति पत्र नहीं दिखाएगा मालरोड खोदने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
लोनिवि को सौंपा है आवेदन : ठाकुर
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नप से शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी अनुमति के लिए लोक निर्माण विभाग के पास आवेदन किया गया है। आवेदन के बाद ही यह कार्य किया जा रहा है। बताया कि इससे पहले भी ओल्ड डीसी ऑफिस से लेकर बाईपास तक भी किया गया है। इन सभी कार्य को करने के लिए उन्होंने अनुमति ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड को खोदने की नहीं है अनुमति : लोनिवि
लोकनिर्माण विभाग सोलन के एसई एसपी जगोता ने बताया कि उनके पास मार्ग को खोदने की कोई भी अनुमति नहीं है। बताया ओल्ड डीसी ऑफिस से बाईपास की ओर मार्ग को खोदने की उनके पास अनुमति थी। लेकिन जिस स्थान पर देर रात मार्ग को खोदा गया, उसकी उनके पास कोई भी अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को लेकर उन्होंने अपने आला अधिकारी को सूचित कर दिया है। इसके बाद नगर परिषद को इस कार्य के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें