फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट में घर में सेंधमारी कर आभूषण ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस ने थाना दाड़लाघाट के तहत चोरी का एक मामला दर्ज किया है। इसमें एक महिला ने घर से पुश्तैनी गहने चोरी होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला परिवार के साथ दिल्ली में रहती है और घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।

पीड़ित शीला देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी दसेरनवाला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में थी। जब वापस घर लौटी तो खिड़की टूटी हुई थी और अंदर अलमारी व बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। महिला के अनुसार बक्से में उसने पुश्तैनी गहने रखे थे जिन्हें चोर ले गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गहनों के संबंध में आसपास के आभूषण विक्रेताओं को भी अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें