फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पुलिस ने थाना अर्की के तहत एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी ससुर करीब दो माह से महिला का शोषण कर रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल फरवरी माह में हुई थी। उसका पति नालागढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी सास की मौत हो चुकी है और घर पर वह और उसका ससुर अकेले रहते हैं। पिछले दो माह से उसका ससुर रोजाना शराब के नशे में उसका शोषण कर रहा है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार जब वह शोषण का विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती। इस वजह से वह काफी समय तक चुप रही लेकिन ससुर की बदनियत से तंग आकर उसे मामला उजागर करना पड़ा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कर ससुर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें