फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश्वर मंदिर से टकराकर मिला टक चालक को नया जीवन

विज्ञापन
गंबरपुल पर भारी वाहन वर्जित, लेकिन प्रशासन को हादसे का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
जाको राखे साईयां, मार सके न कोई यह बात देवस्थल गंबरपुल में रविवार को श्री ब्रिजेश्वर देव मंदिर से टकराने वाले ट्रक चालक पर स्टीक बैठती है। रिमझिम बारिश के दौरान सुबाथू कुनिहार मार्ग पर गंबरपुल में दोपहर करीब एक बजे सुबाथू से कुनिहार की ओर राशन से भरा हरियाणा का ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक बृजेश्वर मंदिर से टकरा गया। इससे वह नदी में गिरने से बच गया।

कुछ दिनों पहले ही गंबरपुल में रैलिंग तोड़कर नदी में गिरने वाले दो वाहन चालकों की हादसे में मौत हो चुकी है। भारी वाहनों के लिए वर्जित पुल पर अभी भी बिना रोक टोक भारी वाहन चालक पर लगाम कसने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो पुल की चौड़ाई काफी कम है। पुल पर सोलिड रैलिंग की जगह सरिया वेल्ड किया है। प्रशासन किसी दुर्घटना को रोकने की जगह हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ टन भार उठाने की है क्षमता
लोनिवि सुबाथू के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने बताया की सुबाथू कुनिहार संपर्क मार्ग बना गंबरपुल नौ टन तक भार उठाने के लिए सक्षम है। इस पुल पर रोजाना 22 टन भार वाले वाहन भी गुजर रहे हैं। विभाग ने पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड भी लगाएं हैं। उन्होंने कहा की इस मार्ग पर नेशनल हाईवे की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसमें पुल की चौड़ाई व क्षमता को भी बढ़ाने का प्रावधान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें