फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट से लापता हुई युवती, परिजनों ने दर्ज करवाया मामला

विज्ञापन
girl
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)।
स्थानीय बाजार से युवती के लापता होने का मामला कंडाघाट थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कंडाघाट में रहने वाली महिला बेबी ने थाना में अपनी बेटी की लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार एक युवती भूमिका दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह बिना बताए कहीं चली गई है। युवती के परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा। जब युवती नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि लापता युवती शनिवार को घर पर थी। लेकिन रात को अचानक बिना बताए कहीं गायब हो गई। उसके पास मोबाइल फोन था जोकि स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के लापता होने का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि युवती की तलाश में बाजार में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवती की तलाश पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें