फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बद्रीपुर-किशनपुरा मार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह नाली में अचेत अवस्था में पड़े युवक को कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पांवटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात बद्रीपुर से किशनपुरा जाते समय एक युवक बाइक समेत नाली में जा गिरा। रातभर युवक सड़क के किनारे नाली में अचेत अवस्था में पड़ा रहा। युवक की पहचान 22 वर्षीय मुकेश पुत्र हुक्मीराम निवासी किशनपुरा के तौर पर हुई है। मौके पर बाइक भी बरामद की गई है। सोमवार सुबह लोगों ने किशनपुरा मार्ग पर एक युवक को बाइक समेत नाली में पड़े हुए देखा। इसके बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने संदिग्ध रूप से नाली में बाइक समेत पड़े युवक को बाहर निकाला। युवक की बाजू और मुंह में चोटें आई थीं। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मुकेश को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में मातम छाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें