फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल मार्ग से चरस, चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। अस्पताल मार्ग पर निजी भवन से पुलिस ने एक युवक से 0.53 ग्राम चिट्टा और 9.82 ग्राम चरस बरामद की है। इसमें पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मौके से जले हुए नोट और सिरिंज भी बरामद की है।

इसके बाद पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना थी कि अस्पताल मार्ग पर ठाकुर निवास में अनीश ठाकुर चिट्टा और चरस का सेवन और कारोबार करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम मौके पर दबिश देकर युवक से .53 ग्राम चिट्टा और 9.82 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन


वहीं तलाशी के दौरान पुलिस को मौके पर एक जला हुआ नोट और सिरिंज भी मिली। प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि युवक भी नशे का सेवन करता है। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि अस्पताल मार्ग पर एक निजी मकान से युवक को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जला नोट और सिरिंज भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें