फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक खड़ी गाड़ी और व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू में हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। एक कार चालक खड़ी कार और वहां खड़े व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जो पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना परवाणू में भूपेंद्र सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी हाउस नंबर 6247 पलसोरा सेक्टर -56 चंडीगढ़ ने बयान दिया है कि वह और उसका दोस्त जस्टीन चंडीगढ़ से घूमने के लिए गाड़ी में आए थे। जब गांव टिपरा के पास पहुंचे तो गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसका दोस्त जस्टीन गाड़ी से जैसे ही उतरा तो एक गाड़ी चंडीगढ़ की तरफ से आई और टिपरा की तरफ मुड़ रही एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद जस्टीन और उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जस्टीन को गंभीर चोटें आई हैं। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें