फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल हत्याकांड के मामले में पकड़े व्यक्ति को कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चायल (सोलन)। चायल बस स्टैंड की वर्षा शालिका में हुई हत्या का मामला अभी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। लेकिन हत्या की वारदात से पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव आईजीएमसी शिमला भिजवाया है। शुक्रवार को मौके से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह बिहार निवासी ताला मरांडी का शव पुलिस को चायल बस स्टैंड की वर्षा शालिका में मिला था। इसमें पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का बताया जा रहा है। इसमें मरांडी की हत्या पत्थर के वार से की है। इसमें बताया जा रहा है कि मृतक और पकड़े गए व्यक्ति के बीच शराब को लेकर कोई विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम और पता ठीक बताया है। अब यह जांच होगी कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है या नहीं, इसके लिए इसका मेडिकल करवाया जा रहा है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने शव को आईजीएसमी शिमला के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें