फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से गाड़ी खरीदी फिर पैसे दिए बिना बेच दिया

Sat, 20 Feb 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामशहर थाने के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ गाड़ी खरीदकर पैसे न देने का मामला दर्ज किया गया। गाड़ी की पेमेंट के लिए दिए चेक बाउंस होने के बाद यह मामला थाने पहुंचा। यही नहीं आरोपी ने पैसे दिए बगैर गाड़ी को आगे किसी और को बेच दिया।
विज्ञापन

 पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चमदार निवासी राम कुमार शर्मा ने बताया कि इसके पास एक स्कार्पियो गाड़ी न. एचपी 12ई-4592 थी। हमीरपुर जिले के गावं कपोती निवासी नजीर मुहम्मद 20 नवंबर को उसके घर आया। उसने कहा कि उसे स्कार्पियो पसंद है।
  साढ़े पांच लाख रुपये में गाड़ी की कीमत तय हुई। इसके बाद आरोपी ने साढ़े पांच लाख रुपये का चेक काटकर दिया। फिर उसने एक इकरारनामा खुद लिख कर तैयार कर दिया। इसमें लिखा सारा भुगतान 6 दिसंबर 2015 तक हो जाएगा।
विज्ञापन

 इसके बाद गाड़ी और कागजात नजीर मुहम्मद को सौंप दिए।
  कुछ दिनों बाद नजीर ने फोन पर कहा कि मेरे खाते में पैसे नहीं है, बाद में खुद आकर पैसे दे देगा। 6 दिसंबर को फिर फोन किया मैं नहीं आ सका आप चेक से पैसे निकाल लो। 14 दिसंबर को जब चेक रामशहर में बैंक में लगाया खाते में पैसे नहीं थे। इस पर आरोपी ने कहा कि चार पांच दिन रुको पैसे खाते में आए जाएंगे।
 लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं मिले न ही गाड़ी वापस दी। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी इस दौरान किसी ओर को बेच दी। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नजीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें