फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। राजगढ़-सोलन मार्ग पर ठोडो मैदान के समीप शनिवार को एक कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय दुर्गा देवी निवासी शरगांव राजगढ़ जिला सिरमौर अपना इलाज करवाने के लिए सोलन आई थीं।

जब वह राजगढ़-सोलन मार्ग पर ठोडो मैदान के समीप पहुंचीं तो सामने से आई एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर एकत्रित हो गए। महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि टक्कर से महिला की बाजू टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सोलन रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि टक्कर मारकर फरार वाहन का नंबर पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें