फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, पेयजल संकट का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बीबीएन में खनन माफिया बेखौफ हो गया है। इसके लिए न तो नियम है, न कोई कानून। ग्राम पंचायत मलपुर और किशनपुरा की सीमा पर सरसा नदी पर खनन माफिया ने सरकारी जमीन की खुदाई कर जमीन से पानी निकाला और जलधारा फूट गई। सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी जमीन चाहे वो लीज पर हो उस पर तीन फुट से ज्यादा खनन नहीं किया जा सकता।

सामाजिक संस्था हिम परिवेश के कोषाध्यक्ष संजीव कौशल ने आरोप लगाया कि दून व नालागढ़ क्षेत्र की नदियों में खनन माफिया चुनावों की आचार संहिता का फायदा उठाकर कहर बरपा रहा है। उससे यहां भूमि कटाव को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं पानी का स्तर भी बहुत नीचे चला गया है। आने वाले समय में न तो पीने के लिए पानी मिलेगा और न ही सिंचाई के लिए खेतों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत किशनपुरा के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि अधिकारी तो अपना कार्यकाल पूरा करके चला जाएंगे लेकिन हमारे बच्चे जल जंगल जमीन को तरसेंगे। उपप्रधान ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें