फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर से आभूषण और लाखों की नकदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। शहर के वार्ड नंबर-7 स्थित शिव मंदिर की मूर्तियों से सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों की नकदी पर शातिर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना शनिवार देर रात की है। स्थानीय लोगों और पुजारी को सुबह चोरी का पता चला। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जुन्गा से डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-7 स्थित शिव मंदिर में शनिवार देर रात चोरों ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण सहित दानपात्र की करीब लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर का कपाट खोला तो पाया कि मंदिर में रखा दानपात्र टूटा हुआ है, वहीं मूर्तियों पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण भी गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जुन्गा से डॉग स्क्वायड भी बुलाया था। लेकिन, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 07 में स्थित शिव मंदिर में चोरों ने आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए जुन्गा से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया था। जल्द ही शातिर पुलिस गिरफ्त में होंगे। चोरी कितनी की हुई है इसकी सही जानकारी नहीं है। पुजारी और स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से लाखों रुपये की नकदी सहित आभूषण गायब हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें