फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल गायनी वार्ड से महिला मरीज का पर्स चोरी, दो मोबाइल भी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गायनी वार्ड से महिला मरीज का पर्स चोरी, दो मोबाइल भी उड़ाए
विज्ञापन

20 हजार की कीमत के थे मोबाइल, पर्स में थे 1500 नकद, एटीएम कार्ड और कागजात
अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से होमगार्ड की संख्या है कम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के गायनी वार्ड में उपचाराधीन एक महिला के पर्स पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इसमें 20 हजार की कीमत के दो मोबाइल फोन, 1500 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और जरूरी कागजात थे। डाइट सोलन कोटलानाला की निवासी महिला शोभा कंवर ने बताया कि वह अस्पताल के गायनी वार्ड में दो तारीख को भर्ती हुई थी। बताया कि चार तारीख की रात को सोने से पहले शोभा ने अपना पर्स अलमारी में रखा था। जब सुबह बिस्तर से उठी तो पर्स को गायब पाया। उन्होंने बताया कि पर्स में दो कीमती मोबाइल, नकदी, एटीएम और कुछ जरूरी कागजात थे। इसको लेकर शोभा के पति ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। शोभा ने बताया कि उनके एटीएम में भी 7 से 8 हजार रुपये हैं। वह इलाज करवाने के लिए अस्पताल आई थी लेकिन पर्स चोरी होने की वजह से उसके पास एक भी पैसा नहीं बचा है। उसका एटीएम कार्ड भी गायब है ऐसे में वह अब दवा नहीं ले पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी लगे हैं, गृह रक्षकों को तैनात किया गया है, उनका पर्स चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोजाना कई मरीज आते हैं और उन्हें इस तरह की दिक्कतों का समाना करना पड़ता है।
अस्पताल में होमगार्ड की संख्या है कम
सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में होमगार्ड की संख्या भी कम है। इस कारण अस्पताल प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस समय में अस्पताल में 28 होमगार्ड की आवश्यकता है। इसमें से अभी 15 होमगार्ड ही दिन और रात के समय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताया कि दो होमगार्ड रात को ड्यूटी पर तैैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के आधार पर की जाएगी कार्रवाई : गुप्ता
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगा। अस्पताल में सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी अपने सामान की रक्षा करने करने का आह्वान किया। वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश चंद का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से मामले से जुड़ी फुटेज मांगी गई है। इस फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें