फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में तेज बहाव से कटे मार्ग में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के लिए जरूरी............
विज्ञापन


नालागढ़ में तेज बहाव से बही सड़क
पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
हादसे में दो युवक घायल, दोनों गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
हमीरपुर की बड़सर तहसील के रंगड़ गांव का रहने वाला था मारा गया युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़/बरोटीवाला (सोलन)। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से नदी के तेज बहाव में बह गए सनसिटी मार्ग पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगाए हुए थे, लेकिन युवक इसके बीच से बाइक को निकालने का प्रयास कर रहे थे । इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे मार्ग न होने के कारण नदी के बीच में गिर गई। जिससे हमीरपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई है, जबकि नालागढ़ के खेड़ा के एक युवक के साथ हमीरपुर के एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार मध्यरात्रि एक बाइक पर तीन युवक गौरव सिंह (25) पुत्र रवि सिंह निवासी गांव रंगड़, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर, दीपक (20) पुत्र शंकर सिंह निवासी खेड़ा तहसील नालागढ़ और राहुल (22) पुत्र राकेश निवासी हमीरपुर जा रहे थे और सनसिटी मार्ग पर पहुंचने के उपरांत यहां मार्ग के बह जाने के कारण बीच में से बाइक निकालने का प्रयास करने पर तीन युवक वाहन सहित बाल्द नदी में जा गिरे। इससे गौरव सिंह की मौत हो गई है। यह मार्ग बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदी के उफान में आने के कारण बह गया है। यह मार्ग बीबीएनडीए के अधीन आता है और अथॉरिटी का कहना है कि इस मार्ग के दोनों ओर मिट्टी के ढेर इसीलिए लगाए गए थे, ताकि कोई भी वाहन यहां से न जा सके। प्राधिकरण का यह भी कहना है कि यहां पर बोर्ड भी लगाए गए थे। लेकिन मौके पर कोई बोर्ड नहीं था।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव : एसपी
एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट...
दोनों तरफ लगाए थे मिट्टी के ढेर : बिशन दास
बीबीएनडीए के एक्सईएन बिशन दास ने कहा कि मार्ग के बह जाने के बाद सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगा दिए गए थे, ताकि कोई भी वहां यहां से न गुजर सके, लेकिन इसके बावजूद मोटरसाइकिल चालकों ने मिट्टी के ढेर पार कर लिए और आगे बढ़ गए। इस कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन ने दी फौरी राहत : एसडीएम
एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बताया कि हादसे के बाद प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों समेत अन्य दोनों घायलों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें